Edited By meena, Updated: 15 May, 2026 01:49 PM

देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर अब ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात से नए रेट पेट्रोल पंपों पर लागू कर दिए गए हैं। बढ़ती कीमतों से...
ग्वालियर (अंकुर जैन) : देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर अब ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात से नए रेट पेट्रोल पंपों पर लागू कर दिए गए हैं। बढ़ती कीमतों से आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों और माल ढुलाई करने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है। पेट्रोल पंपों पर लोगों ने बढ़े दामों को लेकर नाराजगी जताई और सरकार से राहत देने की मांग की।
ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 106 रुपए 42 पैसे से बढ़कर 109 रुपए 70 पैसे हो गई है। वहीं डीजल 91 रुपए 81 पैसे से बढ़कर 94 रुपए 90 पैसे पहुंच गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत में भी इजाफा हुआ है, जो अब 119 रुपए 44 पैसे प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर अब बाजार और माल ढुलाई पर भी पड़ने लगा है। लोडिंग वाहन चालकों का कहना है कि पहले जहां 30 रुपए में माल लोड किया जाता था, अब डीजल महंगा होने के कारण 40 रुपए तक चार्ज लेना पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।