पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारी समेत निरिक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 18 May, 2026 05:00 PM

major reshuffle in police department transfer orders issued for inspectors

आदेश के मुताबिक, निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय यातायात शाखा को थाना प्रभारी नवागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे थाना प्रभारी नवागढ़ को रक्षित केन्द्र...

जांजगीर चांपा (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ जिले के जांजगीर चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसके तहत कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में एसपी विजय पांडेय ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय यातायात शाखा को थाना प्रभारी नवागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे थाना प्रभारी नवागढ़ को रक्षित केन्द्र जांजगीर भेजा गया है। इसके साथ ही सउनि सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह भेजा गया है।

PunjabKesari
इसके साथ ही एसपी विजय पांडेय ने जिले में चल रही अवैध रेत उत्खन्न एवं परिवहन पर कसावट लाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इसमें पर्यवेक्षण अधिकारी उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा को बनाए गए हैं। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर रहेगा, जिसमें रिस्पॉस टीम में कई अधिकारी-कर्मचारी हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!