पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई TI समेत अफसरों का तबादला आदेश जारी, यहां देखें किसे कहां भेजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Jul, 2026 04:48 PM

major police department reshuffle transfer orders issued for several

धमतरीः छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। जहां पुलिस विभाग में कई थाना प्रभाारियों का तबादला किया गया है। करीब 8 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने इसके लिए आदेश जारी किया हैं।...

धमतरीः छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। जहां पुलिस विभाग में कई थाना प्रभाारियों का तबादला किया गया है। करीब 8 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने इसके लिए आदेश जारी किया हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इन थाना प्रभाारियों का हुआ तबादला

  • निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री पदस्थ किया गया है।
  • निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!