Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 May, 2026 10:29 AM

अंबिकापुरः भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के समलाया मंडल की नई कार्यकारिणी की शुक्रवार को घोषणा की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अंबिकापुरः भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के समलाया मंडल की नई कार्यकारिणी की शुक्रवार को घोषणा की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अंबिकापुर स्थित सकिर्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पवन साय ने प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों से भेंट की तथा युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अनुशंसा पर समलाया मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया है। मंडल महामंत्री के रूप में इशू केसरवानी एवं सक्षम कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा टीम पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे, मन की बात प्रभारी जनमिजय मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।