BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी का होने जा रहा ऐलान, इन 5 नेताओं को जगह मिलने की पूरी उम्मीद

Edited By Desh Raj, Updated: 11 May, 2026 01:32 PM

5 leaders expected to secure spots in bjp national executive

BJP की राष्ठ्रीय कार्यकारिणी के गठन  को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें 12 और 13 मई को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होंगी। 12 मई की शाम कोर कमेटी की बैठक होगी।

(रायपुर): BJP की राष्ठ्रीय कार्यकारिणी के गठन  को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें 12 और 13 मई को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होंगी। 12 मई की शाम कोर कमेटी की बैठक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यकारिणी गठन को लेकर इन बैठकों में चर्चा होगी।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन इस महीने के आखिरी सप्ताह तक होने की संभावना जताई जा रही है। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ से पांच नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी 12 मई को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं।

राष्ठ्रीय कार्यकारिणी में इन नेताओं के नाम शामिल करने की अटकलें

वहीं BJP राष्ठ्रीय कार्यकारिणी के गठन  को लेकर कई नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,  भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय कार्यकारिणी के पदेन सदस्य रह सकते हैं। जबकि इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दूसरे पांच सदस्यों का नामों का ऐलान करेंगे।

वहीं दूसरी ओर कोंडागांव विधायक और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। जबकि  खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, बस्तर सांसद महेश कश्यप, रेणुका सिंह के साथ ही भावना बोहरा के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं।  उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के भी कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ भाजपा की 12 और 13 मई को होने वाली बैठकें  भी काफी अहम हैं। 12 मई को कोर कमेटी की बैठक होगी तो  13 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!