राज्य में अचानक BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 16 मंडल प्रभारियों की घोषणा, देखें पूरी सूची

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 03:39 PM

the bjp has suddenly undergone a major organizational reshuffle in the state

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने 16 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नियुक्ति सूची...

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने 16 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नियुक्ति सूची जारी की है। आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिए यह निर्णय अहम माना जा रहा है।  

जारी नियुक्ति सूची के मुताबिक, मंडल प्रभारी सौरभ कोठारी को राजनांदगांव उत्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रभारी रोहित चंद्राकर को राजनांदगांव दक्षिण में नियुक्ति किया गया। प्रभारी तरुण लहरवानी को राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व में नियुक्त किया। जबकि राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम में मुकेश बघेल की नियुक्ति की गई। इसी क्रम में भावेश बैद को डोंगरगढ़ शहर में, अमित जैन को डोंगरगढ़ ग्रामीण में, रवि सिन्हा को तिलई में , अमर लालवानी को घुमका की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं, डोंगरगांव में प्रभारी हिरेन्द्र साहू को नियुक्त किया। इसके अलावा कैलाश शर्मा को अर्जुनी में, मूलचंद लोधी को तुमड़ीबोड़ में, चंद्रिका डडसेना को मुसरा-मुरमुंदा में नियुक्त किया गया। प्रभारी एम.डी. ठाकुर को लाल बहादुर नगर की जिम्मेदारी मिली है। जगजीत सिंह भाटिया को कुमर्दा, अतुल रायजादा को छुरिया और अजय पटेल को गैंदाटोला में नियुक्त किया गया हैं। इनके साथ ही संबंधित मंडलों में सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त राजा माखीजा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी।

जिला नेतृत्व का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बेहतर होगा। इससे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों तक तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी। पार्टी का लक्ष्य ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र पर काम करते हुए हर बूथ पर मजबूत संगठन तैयार करना है, ताकि जनता के बीच विश्वास बढ़े और सेवा का दायरा विस्तृत हो। जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भरोसा जताया कि सभी नव-नियुक्त प्रभारी अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!