भैरवनाथ मंदिर में मूर्तियां तोड़ीं, गांव में तनाव! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Apr, 2026 03:27 PM

bhairavnath temple idols vandalized villagers protest in datia

मध्य प्रदेश के दतिया में ग्राम पंचायत उचाढ़ में स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में ग्राम पंचायत उचाढ़ में स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। मंदिर में भैरवनाथ बाबा के साथ भगवान शिव, भगवान गणेश, हनुमान जी एवं शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जिनकी गांव में विशेष मान्यता है।शाम के समय जब कृष्णा प्रजापति मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर की कई प्रतिमाएं टूटी पड़ी हैं। यह दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गए।

PunjabKesariमौके पर जितेंद्र खटीक, लोकेंद्र कर्ण, जितेंद्र यादव (विक्की), राममिलन यादव, शिवम खटीक, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, ब्रजेंद्र यादव, मलखान परिहार (सरपंच भरसूला), गोविंद दास चौरसिया, रमेश खटीक, मुरारी केवट, अमर सिंह यादव, विनोद केवट सहित सैकड़ों लोग पहुंचे। सभी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोगों का कहना है कि यह हरकत जानबूझकर माहौल खराब करने के उद्देश्य से की गई है।

विधायक प्रदीप अग्रवाल, तहसीलदार दीपक यादव, उचाढ़ सरपंच प्रतिनिधि मृगेंद्र चतुर्वेदी, सरपंच भरसूला मलखान परिहार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

गोराघाट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु दिशानिर्देश भी दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!