MP में तहसीलदार से मारपीट, भड़के किसानों ने किया लहूलुहान, अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा
Edited By meena, Updated: 29 Apr, 2026 05:55 PM

मध्य प्रदेश के भितरवार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कृषि उपज मंडी में किसानों के हंगामे के दौरान हालात बिगड़ गए और एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया...
डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के भितरवार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कृषि उपज मंडी में किसानों के हंगामे के दौरान हालात बिगड़ गए और एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसी बीच नायब तहसीलदार हरनाम सिंह समझाइश देने लगे तो किसान भड़क उठे और उनके साथ मारपीट कर दी गई, जिसमें उन्हें चोट आई है।
स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को पकड़ लिया है। फिलहाल हंगामे और मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अमले में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।