Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 04:55 PM

MP desk: मध्यप्रदेश राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला को एमपी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, आईएएस अधिकारी का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है। इससे पहले वह तेलंगाना...
MP desk: मध्यप्रदेश राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला को एमपी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, आईएएस अधिकारी का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है। इससे पहले वह तेलंगाना कैडर में पदस्थ थीं।
दरअसल, रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला का विवाह मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा से हुआ है। जिसके बाद अधिकारी ने केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत अपने पति के साथ मध्यप्रदेश में सेवाएं देने का विकल्प चुना। ऐसे में दंपती एक ही राज्य में सेवाएं दे सकेंगे। उनका कैडर तेलंगाना से बदलकर मध्यप्रदेश आवंटित कर दिया गया। श्रद्धा शुक्ला के मध्यप्रदेश कैडर में स्थानांतरण को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है।
