MP के पूर्व IAS का हलचल बयान, कहा-बढ़ती जनसंख्‍या नासूर, मुस्लिम ज्यादा बच्चे करते हैं, जबदस्ती नसबंदी कराई जाए

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jun, 2026 05:43 PM

former mp ias officer sparks debate calls rising population a  malignant growth

अपने बेबाकी और बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व IAS नियाज खान ने एक ऐसा बयान दिया है जो फिर चर्चा का विषय बन सकता है। नियाज खान ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर नसबंदी लागू करने की वकालत की है।

(डेस्क):अपने बेबाकी और बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व IAS नियाज खान ने एक ऐसा बयान दिया है जो फिर चर्चा का विषय बन सकता है। नियाज खान ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर नसबंदी लागू करने की वकालत की है। इस बार उन्‍होंने देश में बढ़ती जनसंख्‍या को लेकर बड़ा बयान दिया है. नियाज खान ने देश में बढ़ती जनसंख्‍या को ‘नासूर’ बताते हुए इसके खिलाफ कड़ाई से नसबंदी लागू करने की वकालत की है.

X पर लिखा नियाज खान ने पोस्ट

 

PunjabKesari

 

पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखकर ये बात कही है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लिखा है कि देश की डेढ़ अरब आबादी नासूर बन गई है।  अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने पर विचार किया जाए।

नियाज खान ने कहा या तो लोग खुद नसबंदी कराएं या सरकार जबदस्ती नसबंदी करे। नियाज खान ने कहा कि  मुस्लिमों के यहां ज्यादा बच्चे होते हैं इसलिए कड़ाई से उनकी भी नसबंदी हो। इसकी जरुरत बताते हुए नियाज खान ने कहा कि अगर हम यह नहीं करते तो भविष्य अंधकारमय है।

इसके साथ ही नियाज खान ने जनसंख्‍या नियंत्रण बारे में मुस्लिम समुदाय को विशेष रूप से शामिल करने को लेकर अपने विचार रखे हैं। पोस्‍ट में नियाज खान ने लिखा है कि मुस्लिम परिवारों में बच्‍चों की संख्‍या बहुत ज्यादा होती है,  इसलिए सख्ती के साथ उनकी भी नसबंदी करनी चाहिए। साथ ही नियाज खान का मानना है‍ कि जनसंख्‍या नियंत्रण का नियम बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए और सभी पर कड़ाई से लागू होना चाहिए। लिहाजा पूर्व आईएएस नियाज खान के इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है, और इसके लेकर बहस भी होने लगी है। फिलहाल देखना होगा कि नियाज खान के इस बयान के बाद सरगर्मियां कहां तक बढ़ती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!