दिग्गी का बड़ा बयान, कहा-जीतू पटवारी तो क्या मैं किसी कांग्रेस नेता के लिए दलाल शब्द नहीं बोल सकता, पटवारी मेंरे बेटे समान, हममें कोई अनबन नहीं

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Jul, 2026 03:53 PM

did digvijaya singh describe jitu patwari as being like a son

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान चल रही है वो खुलकर सामने भी आ रही है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कटाक्ष करने का आरोप पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर लगा है और इसकी वजह से विवाद बढ गया था।

(भोपाल): मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान चल रही है वो खुलकर सामने भी आ रही है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कटाक्ष करने का आरोप पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर लगा है और इसकी वजह से विवाद बढ गया था। इसका साइड इफेक्ट मंगलवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की वर्चुअल बैठक में दिखने को मिला था। भोपाल से विधायक आरिफ मसूद और पूर्व विधायक प्रवीण पाठक तो बैठक में ही आपे से बाहर हो गए थे । उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को स्लीपर सेल तक कह डाला था। इतना सब कुछ होने पर बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह साथ नजर दिखे और सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष क्या मैं किसी नेता के खिलाफ दलाल शब्द नहीं बोल सकता-दिग्गी

बैठक में कलह सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस की। सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। पूर्व सीएम ने कहा कि  हममें कोई अनबन नहीं है, केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। जीतू मेरे बेटे समान है। दिग्विजय ने कहा, मुझे 50 साल राजनीति करते हो गए है और मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तो क्या किसी नेता के खिलाफ दलाल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता हूं। मध्यप्रदेश कांग्रेस इस लड़ाई में पूरी तरीके से एक साथ है ।

जीतू पटवारी उनके बेटे जैसे- दिग्गी

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की वर्चुअल मीटिंग के बाद जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।  कमेटी में दिग्विजय के बड़वानी में दिए गए बयान पर बवाल मचा। दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा पूरी कांग्रेस एकजुट है और जीतू पटवारी उनके बेटे जैसे हैं। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में जो तय हुआ है उसी एजेंडे पर काम करेंगे। दिग्गी ने कहा कि एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि उनके और जीतू पटवारी के बीच विवाद है।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

दरअसल दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सरकारी न्यास को एक रुपए में जमीन दिए जाने में कोई अनियमितता नहीं है। कुछ दलाल किस्म के लोग झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेलते हैं.

बैठक में भोपाल से विधायक आरिफ मसूद और पूर्व विधायक प्रवीण पाठक का दिग्विजय पर गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल कांग्रेस विधायक मसूद ने तो दिग्विजय को स्लीपर सेल करार दिया, वहीं पूर्व विधायक पाठक ने कहा, पार्टी के पक्ष में जैसे ही माहौल बनता है, दिग्विजय सिंह उसे पंचर कर देते हैं।  लिहाजा दिग्विजय सिंह ने पूरे विवाद पर सफाई देकर माहौल को शांत करने की कोशिश की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!