सियासी दर्द! क्या आपका बढ़ता कद ही टिकट कटने की वजह बना? नरोत्तम बोले- ये तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है!

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jul, 2026 07:33 PM

narottam remarked  it is now clear that i am not a  big  figure

दतिया से  टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा पर बवाल मचा हुआ है। मध्य प्रदेश की सियासत में यही मुद्दा सबसे ज्यादा छाया हुआ है। इस विवाद के चलते नरोत्तम को दिल्ली आलाकमान से बुलावा तक आ चुका है।इसी बीच पत्रकारों के सवालों पर नरोत्तम मिश्रा ने कुछ अहम...

(इजहार खान): दतिया से  टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा पर बवाल मचा हुआ है। मध्य प्रदेश की सियासत में यही मुद्दा सबसे ज्यादा छाया हुआ है। इस विवाद के चलते नरोत्तम को दिल्ली आलाकमान से बुलावा तक आ चुका है।इसी बीच पत्रकारों के सवालों पर नरोत्तम मिश्रा ने कुछ अहम बातें बोली हैं।

प्रश्न: आपकी बात हुई है, अब सब कुछ शांत हो गया है। लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बढ़ता कद ही टिकट कटने की वजह बना?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: आपकी बात का जवाब इसी में है। अगर आप कह रहे हैं कि कद बड़ा नहीं है, तो पार्टी हम सबसे ऊपर होती है। पार्टी हमसे कहीं ज़्यादा दूर तक सोचती और देखती है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसे सर्वोपरि मानते हुए संगठन का काम करना ही मेरा दायित्व है।

प्रश्न: क्या पार्टी की ओर से आपको कोई भरोसा दिया गया है?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: नहीं, मुझे किसी तरह का कोई भरोसा नहीं दिया गया है और न ही मैंने कोई भरोसा मांगा है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है।

प्रश्न: कल बीजेपी प्रत्याशी आशीष तिवारी का नामांकन है। क्या आप उनके नामांकन में शामिल होंगे?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: हां, मैं वहां रहूंगा।

प्रश्न: आप दिल्ली भी आए, मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व से भी मुलाकात हुई। क्या संगठन या मुख्यमंत्री का फीडबैक आपकी टिकट कटने की वजह बना?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: मैं किसी पर आरोप नहीं लगाता। मैं आत्ममंथन में विश्वास करता हूं। अगर कहीं कोई कमी होगी तो उसे सुधारने का प्रयास करूंगा। मैं किसी के ऊपर दोषारोपण नहीं करता।

प्रश्न: क्या अब आपकी ओर से डैमेज कंट्रोल हो गया है?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: डैमेज कंट्रोल जैसी बातें आप लोग करते हैं। मैं कभी नाराज़ नहीं था, न हूं। हां, कार्यकर्ता भावुक हो सकते हैं, लेकिन मैं पार्टी के साथ हूं।

प्रश्न: कांग्रेस ने घनश्याम सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। उनके बारे में क्या कहेंगे?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: कांग्रेस के बारे में मेरी जो राय पहले थी, वही आज भी है। यह चुनाव जनता तय करेगी।

प्रश्न: कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि जिन्होंने उनकी सरकार गिराने में भूमिका निभाई, आज उन्हीं को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: लोगों की अपनी-अपनी पीड़ा होती है। उन्हें जो कहना है, कहने दीजिए।

प्रश्न: आपके कांग्रेस में जाने की भी अफवाहें चल रही हैं। इस पर क्या कहेंगे?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं—नरोत्तम मिश्रा का जन्म भारतीय जनता पार्टी में हुआ है और अंत भी भारतीय जनता पार्टी में ही होगा। दूसरी किसी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता।

प्रश्न: क्या आज राष्ट्रीय अध्यक्ष से आपकी मुलाकात हुई?

डॉ. नरोत्तम मिश्रा: जब मुलाकात होगी, तब मैं आपको जरूर बताऊंगा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!