Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jul, 2026 11:26 PM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक नेता और जनप्रतिनिधि नजरअंदाजी और कलह से तंग आकर कोई न कोई बड़ा कदम उठा रहे हैं या बड़ा बयान दे रहे हैं।
आगर मालवा):मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक नेता और जनप्रतिनिधि नजरअंदाजी और कलह से तंग आकर कोई न कोई बड़ा कदम उठा रहे हैं या बड़ा बयान दे रहे हैं। अब ताजा मामला आगर मालवा से सामने आया है। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक भेरूसिंह परिहार 'बापू' ने खुद को नजरअंदाज करने के मामले पर मोर्चा खोल दिया है।
25 सालों से BJP से लड़ लड़कर MP का कांग्रेस कार्यकर्ता टूट चुका-परिहार
विधायक भेरूसिंह परिहार 'बापू' ने अपनी और कार्यकर्ताओं की व्यथा बताते हुए कहा है कि 25 सालों से BJP से लड़ लड़कर MP का कांग्रेस कार्यकर्ता टूट चुका है,लेकिन ऊपर के नेता समझने को तैयार नहीं है। कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं और सोचते हैं कि 2023 में सरकार आएगी,2028 में सरकार आएगी, लेकिन इस तरह नहीं आएगी। कहां तक ये कार्यकर्ता खड़े रहेंगे। नेता लोग ही कांग्रेस को बिगाड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता समझने को तैयार नहीं हैं। बापू ने कहा कि उन्होंने खुले मंच से अपनी बात रख दी है अब पार्टी और नेताओं को इस बारे में विचार करना है । अगर समय रहते इसके बारे में नहीं सोचा गया तो वो पार्टी के रहने या नहीं रहने के बारे में सोचेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे का कदम तय करेंगे।
दरअसल ये मामला नलखेड़ा में कांग्रेस नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा ली गई संगठनात्मक बैठक से जुड़ा है। विधायक परिवार का आरोप है कि उनकी ही विधानसभा में उनकी अनदेखी हुई। ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, लेकिन उनको बताया तक नहीं गया। और तो और कार्यक्रम के पोस्टरों तक से उनका नाम और फोटो है