MP के इस जिले को मिला नया एडीएम: विनय द्विवेदी की हुई नियुक्ति, कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jun, 2026 12:04 PM

new adm appointed for this mp district vinay dwivedi takes

छतरपुर (राजेश चौरसिया): राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छतरपुर जिले में नए अपर कलेक्टर (एडीएम) की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार विनय द्विवेदी को छतरपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है। वे इससे पहले सागर संभाग में राजस्व...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छतरपुर जिले में नए अपर कलेक्टर (एडीएम) की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार विनय द्विवेदी को छतरपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है। वे इससे पहले सागर संभाग में राजस्व उपायुक्त के पद पर पदस्थ थे। वहीं, छतरपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम प्रशांत अग्रवाल का तबादला रीवा तथा विशा माधवानी का स्थानांतरण रायसेन जिले में किया गया है।

प्रशासनिक बदलाव के तहत आदित्य कुमार सोनकिया, जो वर्तमान में तहसीलदार एवं प्रभारी भू-अभिलेख के रूप में कार्यरत थे, उन्हें सतना भेजा गया है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर बलबीर रमन को अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नत करते हुए अनूपपुर में पदस्थ किया गया है। विनय द्विवेदी का छतरपुर से पुराना नाता रहा है। वे पूर्व में जिले में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, प्रशासनिक चुनौतियों और स्थानीय समस्याओं की उन्हें अच्छी जानकारी है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले के प्रशासनिक कार्यों में मिलेगा।

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चूंकि विनय द्विवेदी पहले भी जिले में कार्य कर चुके हैं, इसलिए उन्हें नए सिरे से व्यवस्थाओं को समझने में अधिक समय नहीं लगेगा। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के बाद संबंधित अधिकारियों के नए पदस्थापना स्थलों पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विकास कार्यों और राजस्व प्रशासन की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!