MP पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2026 03:07 PM

administrative reshuffle in mp police department transfer orders for inspectors

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए तीन इंस्पेक्टर्स को नई पदस्थापना...

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए तीन इंस्पेक्टर्स को नई पदस्थापना दी है। जारी आदेश के अनुसार, तबादला किए गए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों को कौन सा दायित्व सौंपा जाएगा, इसका निर्णय उनकी जॉइनिंग के बाद संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक करेंगे।

PunjabKesari

वहीं, पुलिस मुख्यालय ने उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार सौंपने की प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में भी संशोधन किया है। इसके तहत सूबेदार से रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक से निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को कार्यवाहक प्रभार देने के लिए गठित छानबीन समिति के गठन में बदलाव किया गया है।

PunjabKesari

संशोधित आदेश जारी होने के बाद अब समिति नए स्वरूप में पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के मामलों की जांच कर उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। पुलिस मुख्यालय के इन आदेशों को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!