MP में बड़ा कांड! वरिष्ठ अधिकारी के साथ होटल में मिली गर्लफ्रेंड,पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, VIDEO वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jun, 2026 10:43 AM

major incident in mp senior official found with girlfriend in a

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ होटल में  गर्लफ्रेंड मिली है। अधिकारी की पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो...

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ होटल में  गर्लफ्रेंड मिली है। अधिकारी की पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रीवा स्थित होटल रॉयल इन में से सामने आया है। यहां सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय अपनी कथित प्रेमिका के साथ मौजूद था। जिसकी सूचना उनकी पत्नी तक पहुंच गई। इसके बाद पत्नी ने होटल में पहुंचकर कथित तौर पर कमरे में पति को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा। मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिकारी की पत्नी ने होटल से लेकर सड़क तक जमकर विवाद किया। वहीं, अधिकारी ने कथित महिला मित्र को वहां से भगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि इन आरोपों और वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!