क्या पत्नी की गुहार लाई रंग? देर रात आया DSP संतोष पटेल के ट्रांसफर का बड़ा आदेश

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Jun, 2026 11:43 AM

mp dsp santosh patel gets bhopal posting

मध्य प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारियों में शामिल डीएसपी संतोष कुमार पटेल का आखिरकार बालाघाट से भोपाल तबादला कर दिया गया है।

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारियों में शामिल डीएसपी संतोष कुमार पटेल का आखिरकार बालाघाट से भोपाल तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा शनिवार देर रात जारी 65 डीएसपी अधिकारियों की तबादला सूची में उनका नाम भी शामिल है। नई पदस्थापना के तहत उन्हें भोपाल नगरीय पुलिस में कोतवाली सीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संतोष पटेल का तबादला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ समय पहले उनकी पत्नी रोशनी पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से भावुक अपील की थी। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, पारिवारिक जिम्मेदारियों और लंबे समय से परिवार से दूर रहने का हवाला देते हुए संतोष पटेल का भोपाल स्थानांतरण करने का अनुरोध किया था। यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी और व्यापक चर्चा का विषय बनी थी।

PunjabKesariअब सरकार की नई तबादला सूची में संतोष पटेल को राजधानी भोपाल में पदस्थापना मिलने के बाद इस फैसले को उसी अपील से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से तबादले के संबंध में किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है और इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

भोपाल में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संतोष पटेल के समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पुलिस महकमे में भी उनके तबादले की चर्चा बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!