होटल में गर्लफ्रेंड संग आरक्षक पत्नी ने रंगे हाथ धरा रेंजर पति, बाथरूम में छिपी गर्लफ्रैंड,पति ने पत्नी पर कराई चोरी की FIR

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jun, 2026 07:28 PM

constable wife caught her ranger husband red handed with his girlfriend in hotel

पिछले दिनों मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक संगीन मामला सामने आय़ा था।  होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने रेंजर पति को पकड़ा था और खूब बवाल हुआ था। इसके बाद खूब घमासान मचा था। अब क रेंजर ने अपनी कॉन्स्टेबल पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में चोरी की...

(सतना): पिछले दिनों मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक संगीन मामला सामने आय़ा था।  होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने रेंजर पति को पकड़ा था और खूब बवाल हुआ था। इसके बाद खूब घमासान मचा था। अब क रेंजर ने अपनी कॉन्स्टेबल पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। रेंजर ने  पत्नी के साथ ही दो अन्य लोगों पर भी चोरी का आरोप लगाया है। यहां पर हैरानी की बात ये है कि इसी रेंजर पति को एक दिन पहले ही उसकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने रीवा के एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा था। इसके बाद अब पति ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रेंजर पति ने लगाए गंभीर आरोप

रेंजर पति ने शिकायत में  कहा है कि कॉन्स्टेबल पत्नी दो अंजान लोगों के साथ सरकारी आवास पर आई थी और कार, 2 लाख नकद के साथ ही  एक आईफोन लेकर चली गई। पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरु कर दी है। रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उनकी पत्नी भारती उपाध्याय 16 जून की रात दो लोगों के साथ उनके सरकारी आवास पर आई जहां से वो कई चीजों चुराकर फरार हो गई।  पति ने साथ में  ये भी कहा है कि पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, और दोनों अलग-अलग रहते हैं।

15 जून को होटल में गर्लफ्रेंड के साथ धरे गए थे रेंजर

मामले में आपको  बता दें  कि 15 जून को रीवा के एक होटल में रेंजर बृजेन्द्र पांडेय को उनकी पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा था। जब रेंजर की पत्नी होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो प्रेमिका बाथरूम में छिपी थी। हंगामे के बाद प्रेमिका और पति वहां से भाग गए थे।

पति-पत्नी के खिलाफ FIR, चल रहा तलाक मामला

होटल में हुए विवाद के बाद रेंजर बृजेन्द्र पांडेय और उनकी गर्लफ्रैंड के खिलाफ मामला दर्ज है। अब  रेंजर बृजेन्द्र पांडेय की शिकायत पर कॉन्स्टेबल पत्नी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यहां गौर करने वाली बात है कि  रेंजर पति ने भारती उपाध्याय पर आरोप लगाया है कि वो उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा चुकी है, इसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था, बाद में दोनों ने रजामंदी से शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय के  बाद अब कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। लिहाजा इस केस में कई पहलू हैं जिस पर जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!