Edited By Desh Raj, Updated: 14 Jun, 2026 02:41 PM

छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने CMO के ट्रांसफर किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आदेश भी जारी कर दिया है।
(रायपुर): छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने CMO के ट्रांसफर किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। विभाग ने 15 नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
इस तबादलों के बीच गौर करने वाली बात है कि निलंबित CMO के साथ ही एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी बहाल करके नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी नए आदेश के मुताबिक कुछ अधिकारियों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है, इसके साथ ही विभागीय जांच से जुड़े मामलों में आगे की प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सस्पेंडिड CMO किरण पटेल की बहाली
जानकारी के अनुसार CMO किरण पटेल को विभागीय जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल करके राहत दी गई है। उनको अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जांजगीर-चांपा की नगर पंचायत बम्हनीडीह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि किरण पटेल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि को लेकर अंतिम निर्णय जांच के आधार पर ही लिया जाएगा। लिहाजा सस्पेंशन के बीच ये बहाली काफी चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि विभाग ने साफ कर दिया कि पटेल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
वहीं इसके साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग ने एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी निलंबन से बहाल करके राहत देते हुए नई पोस्टिंग दी है। आदेश में साफ किया गया है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए ये काम किया गया है। तबादलों की पूरी सूची नीचे हैं..