नामांकन निरस्त होने के बाद अब दिल्ली से मीनाक्षी नटराजन को मिली बहुत बड़ी जिम्मेवारी,आदेश भी हो गया जारी

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jun, 2026 11:27 PM

congress assigned major responsibility to meenakshi natarajan

कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को एक अहम जिम्मेवारी सौंपी है।मीनाक्षी नटराजन को पंजाब का आब्जर्बर बनाया गया है। इसके साथ ही अजय माकन और भजन लाल जाटव को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

(डेस्क): कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को एक अहम जिम्मेवारी सौंपी है।मीनाक्षी नटराजन को पंजाब का आब्जर्बर बनाया गया है। इसके साथ ही अजय माकन और भजन लाल जाटव को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

 

PunjabKesari

दरअसल पंजाब को लेकर कांग्रेस ने राजनीतिक हालात पर रिपोर्ट देने के लिए ये कमेटी बनाई है। इसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन आब्जर्बर को नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने याचिका लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर शुक्रवार को सुनवाई करने की बात कही है। अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केस पर आज ही सुनवाई की को लेकर कहा है क्योंकि नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर 3 बजे तक ही है। कांग्रेस ने बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है । डिजिटली दायर की गई याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर पर पक्षपातपूर्ण फैसला लेने का आरोप लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!