Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jun, 2026 04:13 PM

मीनाक्षी नटराजन मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा हमला बोला है और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बहन मीनाक्षी नटराजन जी के नामांकन से जुड़े गंभीर मामले पर चुनाव आयोग का...
भोपाल (इजहार खान ):मीनाक्षी नटराजन मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा हमला बोला है और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बहन मीनाक्षी नटराजन जी के नामांकन से जुड़े गंभीर मामले पर चुनाव आयोग का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपातपूर्ण है।
जब चुनाव आयोग के पास हस्तक्षेप करने और निर्णय लेने के विशेष अधिकार हैं, तो फिर कांग्रेस की आपत्ति पर समय रहते फैसला क्यों नहीं लिया गया? आखिर भाजपा के मामलों में सक्रियता और कांग्रेस के मामले में चुप्पी क्यों? सिंघार ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है और बीजेपी की रबड़ स्टांप बनकर रह गया है।
यह सवाल केवल एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनावी निष्पक्षता का है। यदि चुनाव आयोग नियमों, कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस की अनदेखी करेगा, तो उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इतने महत्वपूर्ण फैसले पर चुनाव आयोग ने अपनी जिम्मेवारी ढंग से नहीं निभाई।
हमने न्याय की उम्मीद में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उम्मीद है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में ऐसी नज़ीर स्थापित करेगा, जो लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की गरिमा की रक्षा करे। संवैधानिक संस्थाएं किसी राजनीतिक दल की कठपुतली नहीं, बल्कि संविधान की संरक्षक हैं।