लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन खातों में आएंगे रुपए, महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jun, 2026 01:14 PM

ladli behna installment may arrive on june 14

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए 14 जून का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए 14 जून का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र स्थित केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए इसकी संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

यदि मुख्यमंत्री केसली से योजना की राशि जारी करते हैं, तो प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1500 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का एक और कदम आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे को लेकर केसली में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान वे करीब 350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम राजनीतिक और विकासात्मक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित और प्रभावी योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को मिलता है जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। साथ ही परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। अब प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें 14 जून पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि मुख्यमंत्री कब सिंगल क्लिक कर उनके खातों में सम्मान राशि भेजेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!