पुलिस विभाग में बहुत बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों का अचानक ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Jun, 2026 06:45 PM

shahdol police major reshuffle 110 personnel transferred

जिले के पुलिस महकमे में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।

शहडोल। (कैलाश लालवानी): जिले के पुलिस महकमे में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। करीब दो वर्षों से व्यापक तबादला सूची को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। पुलिस विभाग के गलियारों में लगातार यह चर्चा हो रही थी कि कई अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं और जल्द ही बड़े स्तर पर बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि समय बीतता गया, लेकिन तबादला सूची जारी नहीं हुई। अब पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक साथ 110 अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

PunjabKesari

जिले में हुए इस बड़े फेरबदल को हाल के वर्षों का सबसे व्यापक प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार 15 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 39 प्रधान आरक्षक तथा 54 आरक्षक सहित विभिन्न शाखाओं और थानों में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में कोतवाली, सोहागपुर, जयसिंहनगर, जैतपुर, गोहपारू, अमलाई, धनपुरी, सिंहपुर, बुढ़ार, ब्यौहारी, खैरहा, पपौंध, देवलौंद, महिला थाना, यातायात शाखा तथा एसडीओपी कार्यालय ब्यौहारी सहित कई इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को अन्य क्षेत्रों में भेजकर प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

PunjabKesari

प्रमुख बदलावों में यातायात शाखा में पदस्थ सूबेदार प्रियंका शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर आनंद झरिया को सोहागपुर से कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा एएसआई करतार सिंह को अमलाई से खैरहा, अंजना अहिरवार को धनपुरी से सिंहपुर तथा सुरेश अहिरवार को कोतवाली से जयसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई स्थानांतरण नीति के तहत की गई है। ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है जिन्होंने एक ही पदस्थापना स्थल पर निर्धारित अवधि पूरी कर ली थी। विभाग का मानना है कि इससे कार्यकुशलता बढ़ेगी और विभिन्न थानों में अनुभवी स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!