लोकायुक्त में बड़ा एक्शन: दो DSP तत्काल प्रभाव से हटाए गए, सस्पेंड की सिफारिश; लगे गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jun, 2026 09:48 AM

major action by lokayukta two dsps removed with immediate effect suspension

भोपाल: मध्यप्रदेश में भोपाल लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां भोपाल में पदस्थ डीएसपी मंजू सिंह और डीएसपी बीएम द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय वापस भेज दिया है। बता दें कि ये अधिकारी...

भोपाल: मध्यप्रदेश में भोपाल लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां भोपाल में पदस्थ डीएसपी मंजू सिंह और डीएसपी बीएम द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय वापस भेज दिया है। बता दें कि ये अधिकारी लोकायुक्त के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे है। आरोप है कि अपराधी को बचाने के लिए वॉइस सैंपल बदलने की कथित साजिश रची गई थी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद लोकायुक्त संगठन में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है।

भोपाल लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में पदस्थ डीएसपी मंजू सिंह और डीएसपी बीएम द्विवेदी की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। उन्हें पुलिस मुख्यालय वापस भेज दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के लिए राज्य शासन को   प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रैप प्रकरण में आरोपित को बचाने के लिए वॉइस सैंपल बदलने की कथित साजिश से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ऐसे में अधिकारियों पर सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थ जिला पुलिस बल के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। जबकि एक एसएएफ जवान समेत दो के निलंबन के लिए पत्र भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो आज यानी शुक्रवार को दोनों डीएसपी के निलंबन संबंधी औपचारिक आदेश भी जारी हो सकते हैं। फिलहाल, ADG की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!