Edited By meena, Updated: 03 Jun, 2026 03:48 PM

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता हरि सिंह दांगी का आज दुखद निधन हो गया। हरि सिंह दांगी दांगी समाज के वरिष्ठ नेता थे जिनकी पहचान जनसंघ और...
भोपाल : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता हरि सिंह दांगी का आज दुखद निधन हो गया। हरि सिंह दांगी दांगी समाज के वरिष्ठ नेता थे जिनकी पहचान जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रुप में प्रदेश भर में थी। वे अटल बिहारी वाजपायी के समय से निरन्तर सक्रिय रहे और उन्होंने पहले जनसंघ, फिर भाजपा के जन-कल्याणकारी विचार के प्रसार के लिए जीवन भर कार्य किया। उनके निधन से मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल समेत कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लिखा- उनका निधन न सिर्फ पार्टी, बल्कि क्षेत्र की बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने लिखा- विदिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता हरि सिंह दांगी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से पार्टी ने एक जमीनी स्तर के मजबूत नेता और समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति:!
वहीं केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हरि सिंह दांगी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे अटल के समय से निरन्तर सक्रिय रहे और पहले जनसंघ, फिर भाजपा के जन-कल्याणकारी विचार के प्रसार हेतु समर्पित भाव से कार्य किया। उनका निधन न सिर्फ पार्टी, बल्कि क्षेत्र की बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।