Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2026 02:48 PM

बालोद जिला के नए नगर पंचायत में चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी यानेश साहू कुल 506 मत से चुनाव जीते। वही 15 वार्ड पार्षद पदों में 10 पार्षद कांग्रेस के जीते जबकि...
बालोद (देवेंद्र साहू) : बालोद जिला के नए नगर पंचायत में चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी यानेश साहू कुल 506 मत से चुनाव जीते। वही 15 वार्ड पार्षद पदों में 10 पार्षद कांग्रेस के जीते जबकि भाजपा के 5 पार्षद जीते।
बता दे इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू और भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच आमने सामने थे। विजयी प्रत्याशी यानेश साहू ने कहा कि नगर विकास के मुद्दों को लेकर हमने वोट मांगा और पलारी के मतदाताओं ने हम पर भरोसा जताया है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरे। वही विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पलारी नगर पंचायत कांग्रेस की जीत पलारी नगरवासियों की जीत है। जनता ने सरकार को नकार दिया है। जीत के बाद कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।