Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2026 04:41 PM

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर यहां कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने खुशी जाहीर की है...
डेस्क: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर यहां कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने खुशी जाहीर की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घुमका की जनता का आभार व्यक्त किया है। वहीं पूर्व सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस जीत के लिए बधाई का पात्र बताया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने पलारी नगर पंचायत (बालोद) एवं घुमका नगर पंचायत (राजनांदगांव) में बड़ी जीत दर्ज की है। साथ ही नगर निगम जगदलपुर, नगर निगम बिलासपुर, नगर पंचायत चारामा, नगर पंचायत पखांजूर, नगर पंचायत फ़रसगांव में वार्ड पार्षद उपचुनाव में भी हमने जीत दर्ज की है। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को खूब बधाई। आपकी जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत, कांग्रेस पर जनता के भरोसे की जीत है। साथ ही यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि विज्ञापनों का "सुशासन" जनता के विवेक के सामने नहीं टिक सकता। जीत हक़ीक़त की ही होती है। इस शानदार जीत पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी कार्यकर्ता साथियों को भी बधाई। लड़ेंगे-जीतेंगे।
बता दें कि बालोद जिला के नए नगर पंचायत में चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी यानेश साहू कुल 506 मत से चुनाव जीते। वही 15 वार्ड पार्षद पदों में 10 पार्षद कांग्रेस के जीते जबकि भाजपा के 5 पार्षद जीते। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू और भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच आमने सामने थे।