CM,BJP प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ नरोत्तम की अहम मुलाकात,तय हुआ- किसी कार्यकर्ता का इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं होगा

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jul, 2026 10:33 PM

narottam mishra crucial meeting with the cm bjp state president

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने सौजन्य भेंट की है।

(डेस्क): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मुख्यमंत्री निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने सौजन्य भेंट की है।

बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर यह तय हुआ कि पार्टी सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्णय के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से खड़े हैं।

किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं होगा

दतिया उपचुनाव के संबंध में कुछ कार्यकर्ताओं ने भावावेश में इस्तीफे दिए थे वो प्राप्त नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता पूर्ण एकजुटता, उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे। भाजपा दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजय दर्ज करेगी।

अब समुंदर किनारे पर कोई आराम से  घर बना ले- मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा वो पार्टी में रहेंगे औऱ पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। पार्टी काफी दूर तक देखती है। इसी मौके पर जब मीडिया ने सवाल पूछा कि 'समंदर का पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बना लेना मैं लौट कर आऊंगा..वाले डायलोग पर क्या कहेंगे तो नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “अब किनारों पर कोई आराम से  घर बना ले”।

दतिया में पूर्व गृहमंत्री औऱ कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल मचा हुआ है। 6 बार विधायक और पूर्व गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा का टिकट कटने से समर्थकों में भारी गुस्सा है औऱ वो प्रदर्शन कर रहे हैं। नरोत्तम के समर्थको ने कल न केवल सड़के जाम कर दी बल्कि बाजार भी बंद कर दिए और जमकर हंगामा किया।उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही नरोत्तम समर्थक हंगामा कर रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!