Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jul, 2026 02:30 PM

दतिया में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने पर समर्थकों में बवाल मचा है। समर्थक नरोत्तम को टिकट दिए जाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी बीच मध्य प्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान सामने आय़ा है।
भोपाल (इजहार खान): दतिया में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने पर समर्थकों में बवाल मचा है। समर्थक नरोत्तम को टिकट दिए जाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी बीच मध्य प्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान सामने आय़ा है। दतिया टिकट पर बोलते हुए देवड़ा ने कहा कि ये निर्णय भारतीय जनता पार्टी का है। इसलिए हम सभी उस निर्णय को शिरोधार्य करते हैं। जगदीश देवड़ा ने कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है और कार्यकर्ता संगठन निर्णय का सम्मान करना चाहिए। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो पार्टी स्तर पर इसका निराकरण होगा।
नरोत्तम मिश्रा खुद संगठन में कई पदों पर रहे हैं-देवड़ा
देवड़ा ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा खुद इसको समझते हैं, क्योंकि मिश्रा संगठन में कई पदो पर रहे हैं औऱ वो सब कुछ जानते है क्योंकि वो लंबे समय से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। पार्टी बेशक व्यक्ति चुनाव के लिए घोषित करती है लेकिन चुनाव सारी पार्टी लड़ती है। इसलिए पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं को मिलकर ये चुनाव लड़ना चाहिए।