Edited By Desh Raj, Updated: 30 Jun, 2026 09:25 PM

मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे की जल्द ही शादी होने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल अपने पुत्र का विवाह दिखावे और आडंबर से दूर, भारतीय पारिवारिक संस्कारों एवं सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप...
बैतूल (रामकिशोर पवार): मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे की जल्द ही शादी होने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल अपने पुत्र का विवाह दिखावे और आडंबर से दूर, भारतीय पारिवारिक संस्कारों एवं सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप केवल सीमित परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कर रहे हैं। कहा जाता है कि सादगी ही सबसे बड़ा संस्कार है, और जब नेतृत्व स्वयं उदाहरण बनता है, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
हेमंत खंडेलवाल के बेटे वरद खण्डेलवाल की शादी राजस्थान के जयपुर में जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में होगी। संजय मिराणी एवं ममता मिराणी की सुपुत्री आशी के साथ वरद का रिश्ता तय हुआ है। चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में वरद - आशी की सगाई हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे वरद का विवाह पूरी सादगी के साथ संपन्न होगा। शादी के इस समारोह में फिजूलखर्ची और दिखावे से किनारा होगा । समारोह में केवल सीमित परिजनों और दोस्तों को बुलाया जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी की पहल की तारीफ

इस सादगीपूर्ण आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हेमंत खंडेलवाल की सराहना भी की है। फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में अच्छा कदम बताते हुए मोहन यादव ने कहा है ये अच्छा कदम है और शादी की सरल तरीके से ही किया जाना चाहिए।
दरअसल आज के दौर में शादियां अक्सर भव्य आयोजन, महंगे सजावट और भारी खर्चे के कारण चर्चा में रहती हैं लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस दिशा मे फिजूलखर्ची को रोकने का फैसला किया है और सीएम मोहन यादव की राह पर चलते हुए इस पहल को आगे बढ़ाया है। खंडेलवाल भी अपने बेटे का विवाह सीमित परिजनों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न कर रहे हैं।