"हमारे देश के प्रधानमंत्री मोहन यादव जी…! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान, राजनीतिक गलियारों में ली जा रही चुटकी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Jun, 2026 12:43 PM

our country s prime minister mohan yadav ji   bjp state president s slip

भोपालः मध्यप्रेदश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ी है। एमपी भाजपा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। दरअसल, यहां एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रमोशन कर दिया। जी हां उन्होंने डॉ....

भोपालः मध्यप्रेदश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ी है। एमपी भाजपा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। दरअसल, यहां एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रमोशन कर दिया। जी हां उन्होंने डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री से सीधे ‘प्रधानमंत्री’ बना दिया। हांलाकि, मौके पर खंडेलवाल ने अपनी गलती को सुधारा है।  

जानकारी के अनुसार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस आयोजित किया था। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा सीएम मोहन यादव को संबोधन किया जा रहा था। इसी दौरान हेमंत खंडेलवाल की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा- हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोहन यादव जी…। हालांकि अगले ही पल अपनी गलती सुधारते हुए बोले- हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर पास खड़े सीएम मोहन यादव भी हल्की मुस्कान दबाते नजर आए।

माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम में हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव का कुछ सैंकड के लिए प्रमोशन कर दिया गया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा की जा रही है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ‘प्रधानमंत्री’ कहकर अच्छा महसूस तो करवाया है। भाजपा ने शुरू से ही राजनीतिक सरप्राइज और चौंकाने वाले फैसलों के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!