प्रदेश अध्यक्ष के दावे से राज्य में सनसनी,बोले-CM निवास पर बैठक में मंत्रियों और CM के बीच हुई बहस, अब इस्तीफे होने वाले हैं

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Jun, 2026 09:03 PM

chhattisgarh congress state president s claim sparks sensation

छतीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास में हुई मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस ने इस पर बडा हमला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अब इस्तीफों का इंतजार है।

(रायपुर):छतीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास में हुई मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस ने इस पर बडा हमला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अब इस्तीफों का इंतजार है। दीपक बैज ने बड़ी सनसनी फैलाते हुए दावा किया कि बैठक में मुख्यमंत्री साय और मंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है । दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि अब लोगों को मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों के इस्तीफे का इंतजार है।

दीपक बैज का दावा- कामकाज को लेकर हुई है तीखी बहस

कल रात मुख्यमंत्री निवास में देर रात हुई मंत्रियों की बैठक को लेकर अब छत्तीसगढ़ की राजनीति भी गरमाने लग गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा दावा करते हुए सनसनी फैला दी है। बैठक को लेकर दीपक बैज ने कहा कि   मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर तीखी बहस हुई है । बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।  दीपक बैज ने कहा कि अब लोग मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों के इस्तीफे का इंतजार कर रहे हैं ।

दीपक बैज ने कहा कि मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों से फौरन रायपुर पहुंचने के निर्देश थे। सीएम निवास पर ये बैठक रात 8 बजे से देर रात करीब 2 बजे तक चली है। बैज का दावा है कि बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई है।

बैज ने ये भी कहा कि  मंत्रियों ने भी सीएम के कामकाज की समीक्षा किए जाने की मांग उठाई है जिसको लेकर तीखी बहस हुई है। लिहाजा मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक के बाद दीपक बैज के दावे से प्रदेश की राजनीति में भी गरमाहट आ गई है। अब देखना होगा कि दीपक बैज के इस दावे का बीजेपी संगठन और सरकार क्या जवाब देते हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!