Edited By Desh Raj, Updated: 01 Jun, 2026 10:29 PM

राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री ने मुलाकात की है।दरअसल मोहन यादव ने भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की है। इस मौके कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और मंथन हुआ है।
(भोपाल): राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री ने मुलाकात की है।दरअसल मोहन यादव ने भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की है। इस मौके कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और मंथन हुआ है।
जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर 'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत हो रही गतिविधियों, कृषि विकास एवं अलनीनो के प्रभाव को लेकर चर्चा हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने इन विषयों को लेकर खास ध्यान दिया है।
'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत हो रही गतिविधियों धरातल पर पहुंच रही हैं या नहीं औऱ किसानों को किस तरह से इनको अमलीजामा पहनाया जाएगा इसको लेकर बात की गई। वहीं अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों नेताओं के बीत प्रदेश के राजनीतिक माहौल को लेकर भी बातचीत हुई है।
मंत्रिमंडल विस्तार अब कुछ दिन दूर
वहीं मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अब कुछ ही दिन दूर रह गया है। मंडलों आयोगों के साथ ही प्राधिकरणों में लगभग नियुक्तियों हो चुकी है और 5 राज्यों के चुनावी परिणाम भी आ चुके हैं। अब सिर्फ कैबिनेट विस्तार का काम ही प्रदेश में रह गया है। जानकारी है कि दिल्ली से ग्रीन सिग्नल मिलते ही नामों का ऐलान होगा। वहीं सीएम मोहन और शिवराज चौहान की मुलाकात के दौरान इस पर बातचीत होने का अनुमान है।