Edited By Desh Raj, Updated: 14 Sep, 2026 10:23 PM

उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाए जाने के विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई।
भोपाल (इजहार खान): उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाए जाने के विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उमा भारती साथ में बाहर निकले।हलाकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात नहीं की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पहुंच गए. उमा भारती से सीएम यादव ने करीब आधा घंटे बंद कमरे बात हुई। बताया जा रहा है कि उमा भारती ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उज्जैन में खड़े हनुमान की प्रतिमा को यथास्थान रखने की अपील की थी। उन्होंने मंदिर से जुड़े विकास कार्यों के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने की मांग की थी। हालांकि, मुख्यमंत्री और उमा भारती के बीच हुई आज की बातचीत का विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आया है। क्योंकि सीएम मोहन यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया मे कुछ भी नहीं कहा और उमा भारती से मिलने के बाद सीधे निकल गए।
उमा भारती ने मुलाकात को भाई-बहन की मुलाकात बताया
मुलाकात के बाद उमा भारती ने कहा कि वह काफी दिनों बाद भोपाल लौटी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे खुद उनसे मिलने आ जाएंगे। इसके साथ ही उमा भारती ने इस मुलाकात को भाई-बहन की मुलाकात बताया।
उज्जैन खड़े हनुमान की प्रतिमा पर उमा भारती का बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाने के विवाद पर उमा भारती ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मस्जिद को बचाएंगे और मंदिर को गिराएंगे, ऐसा नहीं होना चाहिए।