Edited By Desh Raj, Updated: 14 Sep, 2026 11:05 PM

ध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात बोली है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर उमा भारती तंज कसा है।
भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात बोली है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर उमा भारती तंज कसा है।
राहुल गांधी खुद ही बूढे हो गए हैं-उमा भारती
राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उमा भारती ने अपने अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद ही बूढे हो गए हैं, अब वो 50 साल से ज्यादा उम्र के हो गए हैं, ऐसे में उन्हें नौजवान कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवानों में एक अलग तरह का उफान आता है। वहीं, राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परमिशन नहीं मिल पा रही है तो कोई कारण होगा।
सागर अवैध शराब मामले पर जताया दुख
सागर में सामने आए अवैध शराब के ठिकानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उमा भारती ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि मध्यप्रदेश में इतने बड़े अवैध शराब के ठिकाने बने हुए हैं। उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। उमा भारती ने कहा ही जहरीली शराब तो जहरीली होती है लेकिन वैसे भी शराब पीने से बहुत लोग मर रहे हैं। लीवर, किडनियां और फेफड़े खराब हो रहे हैं।इसलिए शराब तो जहरीली ही होती है।