उपचुनाव के बाद दतिया में एक और बड़ा एक्शन, अब इस अधिकारी का हुआ तबादला

Edited By meena, Updated: 21 Aug, 2026 05:08 PM

major action following datia results district panchayat ceo transferred

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसके तहत 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों..

दतिया : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसके तहत 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में दतिया जिले के जिला पंचायत CEO को भी बदला गया है।

दतिया जिला पंचायत CEO अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) को नगर पालिक निगम भोपाल का अपर आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि सामान्य तौर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और नगर पालिका निगम के अपर आयुक्त (Additional Commissioner) दोनों ही लगभग समान प्रशासनिक रैंक (वरिष्ठ आईएएस या राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी) के पद हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र और अधिकार के लिहाज से जिला पंचायत CEO का पद अधिक व्यापक और प्रभावशाली माना जाता है।

IAS अक्षय कुमार समेत  जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनकी सूची इस प्रकार से है-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!