MP से भाजपा सांसद का बढ़ा कद, नितिन नवीन ने सौंपी एक और अहम जिम्मेदारी, सूची जारी

Edited By meena, Updated: 18 Aug, 2026 01:47 PM

tarun chugh appointed as gujarat in charge

कल ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रुप में की। वहीं आज उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते...

डेस्क: मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद तरुण चुघ का भाजपा संगठन में कद और बढ़ गया है। कल ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रुप में की। वहीं आज उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय का प्रभारी बनाए जाने के निर्णय को भाजपा संगठन में उनके बढ़ते प्रभाव और केंद्रीय नेतृत्व के विशेष विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। तरुण चुघ बीजेपी के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में शामिल हैं और पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे लंबे समय से पंजाब की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ को गुजरात में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब प्रभारी और विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने एक परिपत्र में कहा, ''ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अन्य राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति उचित समय पर की जाएगी। तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगी।''

पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये नियुक्तियां अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित हैं, जबकि गुजरात में चुनाव 2027 के उत्तरार्ध में हो सकते हैं। यह घटनाक्रम भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव किए जाने के एक दिन बाद सामने आया है। नयी टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें तरुण चुघ समेत मध्य प्रदेश से 7 भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें वीडी शर्मा, कविता पाटीदार, आशीष अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, लाल सिंह आर्य, राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ को राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह की जगह पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है।

लंबे समय से संगठन में सक्रिय

तरुण चुघ लंबे समय से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने, चुनावी प्रबंधन तथा कार्यकर्ता आधारित कार्यक्रमों के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी के भीतर उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और प्रभावी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!