Datia: अब प्रशासन के निशाने पर नरोत्तम समर्थक? सरकारी आवास में सालों से जमे BJP नेता और रिटायर अफसरों पर एक्शन…खाली करवाये मकान

Edited By meena, Updated: 18 Aug, 2026 08:17 PM

datia are narottam s supporters now in the administration s crosshairs

दतिया विधानसभा नतीजों के बाद भाजपा लगातार एक्शन मोड में है। पहले भीतरघात के आशंका के चलते जिला कार्यकारिणी भंग की गई अब प्रशासन ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों...

दतिया (राघवेंद्र यादव) : दतिया विधानसभा नतीजों के बाद भाजपा लगातार एक्शन मोड में है। पहले भीतरघात के आशंका के चलते जिला कार्यकारिणी भंग की गई अब प्रशासन ने सरकारी आवास में सालों से जमे BJP नेता और रिटायर अफसरों पर एक्शन लेते हुए मकान खाली करवाये है। सूत्रों के मुताबिक, यह सभी अधिकारी और नेतागण पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

राजघाट क्षेत्र स्थित सरकारी बंगलों को खाली कराने की कार्रवाई को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि यह आवास सरकारी कर्मचारियों के रहने के लिए निर्धारित थे, लेकिन इनमें कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले पांच से दस वर्षों से रह रहे थे। इसके अलावा कुछ गैर सरकारी लोग भी इन बंगलों में रह रहे थे।

PunjabKesari

कलेक्टर वानखड़े ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले संबंधित लोगों को विधिवत नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस दिए जाने के बाद भी संबंधित लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और सरकारी आवास खाली नहीं किए। इसके बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए इन आवासों को खाली कराया गया।

PunjabKesari

कलेक्टर ने कहा कि सरकारी आवास निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं। लंबे समय से अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी आवासों को उनके निर्धारित उपयोग के लिए उपलब्ध कराना है। और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!