लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़

Edited By meena, Updated: 19 Aug, 2026 03:51 PM

cm mohan released the funds for the ladli behna yojana

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये से अधिक...

भोपाल/मैहर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरित की। खास बात यह कि इस बार प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए सरकार ने 250 नेग के रूप में दिए हैं। इस हिसाब से लाडली बहना योजना की लाभपात्री महिलाओं के खातों में एक साथ 1750 रुपए पहुंचे हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने मैहर में 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

PunjabKesari

सीएम मोहन यादव ने इससे पहले कहा कि प्रदेश की हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ₹1,500 की मासिक किस्त के साथ रक्षाबंधन के नेग के रूप में ₹250 की अतिरिक्त राशि अंतरित की जाएगी।  यह आर्थिक संबल बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

PunjabKesari

योजना के तहत अब तक का कुल वित्तीय विवरण

जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रूपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!