CM मोहन की बड़ी सौगात, सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांसफर की 210 करोड़ की राशि

Edited By meena, Updated: 24 Jul, 2026 08:29 PM

cm mohan s major gift to panna 210 crore transferred to accounts with a single

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पन्ना पहुंचकर बुंदेलखंड को ₹184 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने प्रसिद्ध जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ की। ​इसके बाद होमगार्ड...

पन्ना (टाइगर खान) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पन्ना पहुंचकर बुंदेलखंड को ₹184 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने प्रसिद्ध जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ की। ​इसके बाद होमगार्ड मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने पन्ना को हीरों और वीरों की भूमि बताया। उन्होंने ₹184 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, साथ ही एक क्लिक से प्रदेश के 35 लाख पेंशनधारियों के खातों में ₹210 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की।

PunjabKesari

​केन-बेतवा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड का किसान पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। उन्होंने किसानों से अपनी जमीनों को न बेचने की भावुक अपील करते हुए कहा कि सरकार सिंचाई और बिजली का पूरा प्रबंध कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पन्ना में अगले वर्ष से मेडिकल कॉलेज शुरू होगा। बृजपुर में नया शासकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।

PunjabKesari

जुगल किशोर मंदिर परिसर के विकास के लिए विशेष बजट की घोषणा की, साथ ही विकास परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण पर बाजार दर से चार गुना मुआवजा की भी बात कही। बता दें कि इस दौरान खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!