CM मोहन ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

Edited By meena, Updated: 17 Jul, 2026 05:41 PM

cm mohan gifts sandipani schools to katni

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी के झिंझरी और बहोरीबंद में निर्मित नए सांदीपनि स्कूलों का लोकार्पण किया...

भोपाल/कटनी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी के झिंझरी और बहोरीबंद में निर्मित नए सांदीपनि स्कूलों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने श्री कृष्ण-कंस और सुदामा की कहानी सुनाई। इसके साथ ही उन्होंने स्लीमनाबाद टनल का भी जिक्र किया। सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में सहित सभी धर्म के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज स्लीमनाबाद टनल के रूप में विज्ञान का चमत्कार हुआ है। यह टनल पानी की पूर्ति करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कामों की श्रंखला बढ़ाई जा रही है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी की ओर देखती है। उनके नेतृत्व में असंभव काम भी संभव हो रहे हैं। दुनिया भारत की क्षमता का लोहा मान रही है। इसलिए इकबाल ने भी कहा है, 'कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी...'।

बड़ा आदमी बनने के बाद भी दोस्तों को न भूलें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों के लिए सांदीपनि आश्रम का वो काल महत्वपूर्ण है। भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद शिक्षा का महत्व बताया। वे मथुरा से चलकर सांदीपनि आश्रम आए और शिक्षा ग्रहण की। उस काल में मिलने वाली शिक्षा आज भी हमें शिक्षा देती है। सांदीपनि आश्रम में ही भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हुई। इस आश्रम ने 64 कलाएं, 14 विद्याएं, चारों वेद, 18 पुराण और अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा देकर कृष्ण को पूर्ण मानव बनाया। भगवान ने भी शिक्षा को सार्थक किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप जीवन में कितने भी बड़े बन जाएं अपने दोस्तों को मत भूलना। परिस्थिति तो आती जाएगी, लेकिन दोस्ती गौरवांवित होती रहेगी। जब सुदामा श्री कृष्ण के महल आए तो भगवान ने उनको अच्छे वस्त्र पहनाए, उनके लिए सारी व्यवस्थाएं कर दीं, लेकिन हाथ में कुछ नहीं दिया। इससे सुदामा सकुचा गए। भगवान श्री कृष्ण ने पीठ पीछे उनका महल बनवा दिया, नौकर-चाकरों की व्यवस्था कर दी। इसलिए आप भी दोस्तों की नजरें मत होने देना और उनकी मदद करना।

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरु है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बैठने के लिए टाट-पट्टी नहीं मिलती थी। स्कूलों के नाम पर कुछ नहीं होता था। आज शानदार सांदीपनि विद्यालय बन रहे हैं। बच्चे प्राइवेट से निकलकर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं। ये बदलता हुआ दौर है। सरकार बच्चों को किताबें, साइकिलें, यूनिफॉर्म, स्कूटी और लैपटॉप प्रदान कर रही है। आज राम राज्य जैसा समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गुरु का बहुत महत्व है। इसलिए हम गुरु पूर्णिमा पर बड़ा आयोजन करेंगे। हमने गुरु की महत्ता को समझते हुए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनें चिंता न करें। उन्हें भी रक्षाबंधन से एक बार फिर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1500 रुपए की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 

स्लीमनाबाद टनल से बदल जाएगा क्षेत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल परियोजना से क्षेत्र पूरी तरह से बदल जाएगा। इससे रीवा, सतना, मैहर, पन्ना और कटनी सहित 5 जिलों में सिंचाई और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र भविष्य में पंजाब और हरियाणा को पीछ छोड़ेगा। मां नर्मदा के जल से खेतों में सिंचाई होगी, कटनी को भी पीने के लिए पानी मिलेगा। इस टनल परियोजना को पूरा करने में अनेकों चुनौतियां सामने आईं। कठोर चट्टानें सामने आई तो मशीनें खराब हो जाती थीं। लेकिन हमारी सरकार ने अपनी संकल्प शक्ति से परियोजना को पूरा किया। किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड के दमोह, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा सहित अन्य जिलों के किसान लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना से चंबल और मालवा क्षेत्र के जिलों को सिंचाई और पेयजल के पानी मिलेगा।

सबके लिए एक जैसा होगा कानून

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश एक देश, एक विधान, एक निशान और एक कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विधानसभा के आगामी वर्षाकालीन सत्र में प्रदेश में हिंदु-मुस्लिम सहित सभी धर्म के लोगों के लिए एक जैसा यूसीसी कानून लाएंगे। नए यूसीसी कानून के अंतर्गत जो एक शादी करेगा, उसे ही मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार होगा। इससे पहले भोपाल के पास जगदीशपुर, जिसका नाम विदेशी आक्रांताओं ने बदलकर इस्लामनगर कर दिया था। वहां हम कैबिनेट बैठक करेंगे और समान नागरिक संहिता को पारित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक समान कनून बनाने के लिए विपक्षी नेता बैठकों से नदारद रहे। उन्हें अपने तुष्टिकरण की चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही कटनी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर स्लीमनाबाद टनल परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!