कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल! MP के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, इन नेताओं की छुट्टी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Aug, 2026 10:13 AM

major reshuffle in the congress organization former mp mla and senior

भोपालः कांग्रेस संगठन में अचानक बड़ा फेरबदल की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश यानी यूपी कांग्रेस संगठन में बदलाव किया गया है।  जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी को नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि कई...

भोपालः कांग्रेस संगठन में अचानक बड़ा फेरबदल की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश यानी यूपी कांग्रेस संगठन में बदलाव किया गया है।  जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी को नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि कई नेताओं की छुट्टी की गई है।



जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी को यूपी कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, एमपी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं नीलांशु चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल को उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। ये दोनों नेता लंबे समय से यूपी में संगठन विस्तार और रणनीतिक गतिविधियों के संचालन के लिए सह प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!