Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Aug, 2026 10:43 AM

भोपालः आज यानी शनिवार को मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य के 52 जिलों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। हांलाकि, 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राज्य में अब तक औसतन 16.8 इंच बारिश हुई है, जो...
भोपालः आज यानी शनिवार को मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य के 52 जिलों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। हांलाकि, 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राज्य में अब तक औसतन 16.8 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 4.2 इंच यानी 20 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राज्य में मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की है। इस दौरान पन्ना, सतना और रीवा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज और कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में करीब 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक औसतन 16.8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक सामान्य तौर पर करीब 21 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक लगभग 4.2 इंच बारिश की कमी बनी हुई है। प्रदेश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत आंकड़ा 37.3 इंच माना जाता है।