CM जन विश्वास अभियान: डिंडौरी में कलेक्टर का एक्शन, ग्रामीणों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट निराकरण

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 07 Aug, 2026 08:36 PM

cm jan vishwas abhiyan launched in dindori

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत डिंडौरी जिले में प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी बस के माध्यम से अमरपुर विकासखंड पहुंचे और गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। अभियान...

डिंडौरी (दीपू सिंह): मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत डिंडौरी जिले में प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी बस के माध्यम से अमरपुर विकासखंड पहुंचे और गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है।

अभियान के तहत मोहगांव सिधौली स्थित नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। शेष शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और गांव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!