मतदान से चंद घंटे पहले दतिया कलेक्टर और SP की चुनाव आयोग से शिकायत,कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jul, 2026 04:59 PM

complaint filed with election commission against datia collector and sp

दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं , लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक शिकायत कर दी है। कांग्रेस ने दतिया कलेक्टर और एसपी की शिकायत चुनाव आय़ोग से की है

(भोपाल): दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं , लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक शिकायत कर दी है। कांग्रेस ने दतिया कलेक्टर और एसपी की शिकायत चुनाव आय़ोग से की है। कांग्रेस ने शिकायतें नहीं सुनने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा। इसलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मामले में हस्तक्षेप करके निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की है।

कलेक्टर और एसपी पर लगाए कांग्रेस ने आरोप

कांग्रेस ने कलेक्टर  स्वप्निल वानखेड़े औरजिला पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि ये अधिकारी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठा रहे हैं। शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है , और चुनाव आयोग के निर्देशों की भी उल्लंघन किया जा रहा है।

कांग्रेस ने  शिकायत में कहा गया है कि प्रचार का समय खत्म हो चुका है लेकिन भाजपा से जुड़े बाहर के लोग अभी भी यहां पर ठहरे हुए हैं। ये बाहरी लोग मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।कांग्रेस ने मतदान से पहले संबंधित अधिकारियों पर एक्शन लेने के साथ ही निष्पक्ष अधिकारियों की तैनाती की मांग करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!