बहुत बड़ा एक्शन, 150 ग्रामीणों पर FIR, आरोपियों को अरेस्ट करने आई पुलिस पर किया था लाठियों और फरसों से हमला

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 05:28 PM

fir registered against 150 villagers action to follow after madannagar violence

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मदननगर गांव में पुलिस पर हुए हमले के मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

(सूरजपुर):छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मदननगर गांव में पुलिस पर हुए हमले के मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मदननगर में हुई हिंसा में SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे जिसको लेकर अब ये एक्शन हुआ है।

24 जुलाई को हुई घटना से मची थी हलचल

दरअसल 24 जुलाई को हुई घटना में पुलिस ने 15 नामजद और कई  अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर पुलिस ने जानलेवा हमला, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। इस बड़े हमले में एसडीओपी के साथी ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। अभी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और सुरक्षा को देखते हुए  भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि  पुलिस टीम मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों और फरसे से घातक हमला कर दिया। इस हमले में एसडीओपी के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था । पुलिस पर हुए हमले की खबर आग की तरह फैल गई थी।

दरअसल ये मामला मदननगर और धरमपुर क्षेत्र में ग्रामीणों का एसईसीएल की प्रस्तावित कोयला खदान के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है।  ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र में  तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इलाके में भारी पुलिस है मौजूद

घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण । सुरक्षा को देखते हुए पांच जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। ग्रामीण मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लिहाजा इस मामले में माहौल अभी भी गरमाया है और पुलिस ने मोर्चा संभाला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!