SDM का बड़ा एक्शन! पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Jul, 2026 02:34 PM

major action by sdm patwari suspended with immediate effect

सीहोरः मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एसडीएम ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां ग्राम रामदासी हल्का नंबर 29 में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पटवारी पर जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने व अपशब्द इस्तेमाल...

सीहोरः मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एसडीएम ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां ग्राम रामदासी हल्का नंबर 29 में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पटवारी पर जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने व अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। मामले का ऑडियो सामने आने के बाद कार्रवाई हुई है। इसके लिए एसडीएम इछावर ने पटवारी के निलंबन का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रामदासी हल्का नंबर 29 में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव का एक जनप्रतिनिधि से बातचीत का ऑडियो सामने आया था। जिसमें पटवारी जनप्रतिनिधि से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता सुनाई दिया। इतना ही नहीं बल्कि वायरल ऑडियो में पटवारी ने केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। मामले में वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए इछावर तहसीलदार ने 9 जुलाई को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।  

मामले में पटवारी का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एसडीएम ने सख्त रूख अपनाया गया। इसे ‘मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965’ का घोर उल्लंघन माना गया। मामले में तुंरत कार्रवाई करते हुए SDM ने पटवारी का निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन की अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय इछावर रहेगा। ग्राम रामदासी का समस्त प्रभार तत्काल प्रभाव से ग्राम दीवड़िया की पटवारी प्रियंका मिश्रा को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!