दतिया में बहुत बड़ा एक्शन, प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार कर रहा सरकारी अधिकारी निलंबित,Action से हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jul, 2026 07:58 PM

first action in datia by election government official suspended for campaigning

मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस औऱ भाजपा के नेताओं ने जिले में डेरा डाल लिया है और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में लग गए हैं। लेकिन इसी बीच खबर है कि इस चुनाव प्रचार में सरकारी कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे...

(दतिया): मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस औऱ भाजपा के नेताओं ने जिले में डेरा डाल लिया है और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में लग गए हैं। लेकिन इसी बीच खबर है कि इस चुनाव प्रचार में सरकारी कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं जिनका पता चलते ही कार्रावई हो गई है। ऐसे लोगों का पता लगते ही सस्पेंशन की कार्रवाई हुई है।

दतिया विधानसभा क्षेत्र के भांडेर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में निलंबन की कार्रवाई हुई है।  बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गोदन के सहायक समिति प्रबंधक सुरेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके बड़ा एक्शन लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद सुरेश यादव के विधानसभा प्रत्याशी के साथ प्रचार  में शामिल होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। आदेश में साफ कर दिया गया है कि  निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पंडोखर शाखा रहेगा। कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमोदन के बाद की गई है। लिहाजा दतिया में चुनाव निष्पक्ष कराए जाने को लेकर प्रशासन ने सख्त निगरानी शुरू की है।  आदर्श चुनाव संहिता के खिलाफ किसी भी काम  पर तेज नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!