Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2026 11:16 AM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने डीजल चोरी के अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ा हैं। मामले में जांच...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने डीजल चोरी के अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ा हैं। मामले में जांच के बाद सख्त रूख अपनाते हुए एसएसपी ने सख्त रूख अपनाया है। एएसआई उमेश उपाध्याय को सस्पेंड किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोनी थाना पुलिस में से सामने आया है। दरअसल, पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा था। जिसके बाद तीन आरोपियों बैसाखू, राजेश, राजू को छोड़ दिया गया। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो का एसएसपी रजनेश सिंह ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।
