Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jul, 2026 02:26 PM

छतीसगढ़ में एक बड़ा एक्शन हुआ है। यहां एक आरक्षक को डयूटी में लापरवाही करने की सजा भुगतनी पड़ी है। डायल 112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छतीसगढ़ में एक बड़ा एक्शन हुआ है। यहां एक आरक्षक को डयूटी में लापरवाही करने की सजा भुगतनी पड़ी है। डायल 112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा को 30 जून 2026 को सिटी सेंटर माल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक के एक्सीडेंट की सूचना पर घटना स्थल पर देरी से पहुंचने और फिर अमर्यादित आचरण के चलते निलंबित किया गया है। पुलिस उपायुक्त की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।